राशि रत्न / GEMSTONES
राशि रत्न / GEMSTONES

दीपविकास शर्मा / हिमाचल:. आज हम आपको कौन सा रत्न किस राशि के लिए फायदेमंद होता है और कौन सा रत्न किस राशि के जातकों को पहनना चाहिए जो आपके लिए लाभदायक रहेगा इसके विषय में बताने जा रहें है . किसी भी व्यक्ति के जीवन में रंग और तरंग का सर्वाधिक महत्व होता है. रत्न भी इन्ही रंगों और तरंगों के माध्यम से प्रभाव डालते हैं. व्यक्ति के शरीर के सात चक्र इन्ही रंगों और तरंगों को ग्रहण करते हैं. रत्नों के प्रयोग से व्यक्ति की मानसिक स्थिति में तुरंत बदलाव हो जाता है. रत्नों का असर शरीर के साथ ही मन और कार्यों पर भी पड़ता है. रत्नों का लाभ तो थोड़ी देर में होता है लेकिन गलत रत्न पहनने का नुकसान जल्दी होने लगता है. आइए जानते हैं कि कौन सा रत्न किस राशि का होता है.

ज्यादा जानकारी के लिए हमनें हिमाचल के बद्दी में स्थित प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित दीपविकास शर्मा से खास बातचीत की. उन्होंने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि लोगों में कौन सा रत्न किस राशि के लिए शुभ माना जाता है, इसको लेकर बहुत कन्फ्यूजन होता है. कौन सा रत्न कौन सी राशि के लिए पहनना ठीक रहता है इसकी भी जानकारी उनको ठीक से नहीं मिल पाती है.

 

क्या है ज्योतिषाचार्य की राय?

ज्योतिषाचार्य पंडित दीपविकास शर्मा ने बताया कि मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और मंगल ग्रह के लिए मूंगा रत्न पहनने की सलाह दी जाती है. मिथुन और कन्या राशि का स्वामी बुध है. कर्क राशि जिसका स्वामी चंद्रमा है और मीन राशि जिसका स्वामी गुरु है उनको मोती धारण करने से लाभ की प्राप्ति होती है. सिंह राशि जिसका स्वामी सूर्य है उनको माणिक रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है. इससे जातक के व्यक्तित्व में निखार आता है. शनि कुंभ और मकर राशि का स्वामी है. इन जातकों को नीलम पहनने की सलाह दी जाती है. वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र है. इन राशि वाले जातकों को हीरा पहनने की सलाह दी जाती है. धनु और मीन राशि का स्वामी है गुरु, इन लोगों को पुखराज पहनना चाहिए. पुखराज पहनने से आपके मान सम्मान में वृद्धि होती है.

  • रत्नों का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है. कई बार जब हमारा जीवन अस्त-व्यस्त होता है और हम ज्योतिषी के पास अपनी कुंडली लेकर जाते है तो वो ग्रहों की चाल और दिशा के हिसाब से हमें रत्न बताता है जिससे ग्रहों का जो दुष्प्रभाव है वो काफी हद तक दूर हो जाता है. क्योंकि रत्नों की शक्ति से कमजोर ग्रह भी सशक्त होने लगता है.
GEMSSTONES WITH RASHI
GEMSSTONES / राशि रत्न
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरत्न हमारे जीवन पर अहम प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह के लिए एक खास  रत्न का जिक्र किया गया है। हर  रत्न का किसी ना किसी ग्रह संबंध होता है जो कि व्यक्ति के जीवन को बहुत हद तक प्रभावित करता है।

GEMSTONE WEARING RULES/ राशि रत्न पहनने के नियम

  • रत्नों की तरह 9 प्रमुख ग्रहों (सूर्य, चंद्र, बुध, शनि और राहु-केतु समेत) का प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से पड़ता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष में प्रमुख 9 रत्न- माणिक्य, मोती, पन्ना, मूंगा, पुखराज, हीरा, नीलम, गोमेद, वैदूर्य के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस व्यक्ति को कौन-सा रत्न धारण करना चाहिए।

किस राशि के जातकों केलिए है पुखराज

Natural Pukhraj Unheated & Untreated

पुखराज रत्न का संबंध गुरु ग्रह से होता है। मेष, वृषभ, सिंह, धनु और मीन राशि के लोगों को पुखराज पहनना चाहिए, उनके लिए यह लाभदायक होता है। जिन राशियों के लिए पुखराज शुभ होता है, वे काफी उन्नति करते हैं। वहीं, वृष, तुला, मकर और कुंभ लग्न वालों को इसे धारण करने से बचना चाहिए।

किन लोगों के लिए हीरा है लाभकारी

HEERA

 हीरा रत्न वृष और तुला राशि का स्वामी है। इसे शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए पहना जाता है। हीरा पहनना आजकल फैशन के तौर पर देखा जाता है। लेकिन मेष, कर्क, वृश्चिक, सिंह और मीन लग्न वालों को हीरा नहीं पहनना चाहिए। वहीं, वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ लग्न के लिए यह शुभ होता है।

किस राशि के जातकों के लिए है पन्ना

PANNA

 ज्योतिष के अनुसार, पन्ना का संबंध बुध ग्रह से माना गया है। वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों केलिए पन्ना धारण करना शुभ होता है। जबकि सिंह, धनु और मीन राशि वालों की कुंडली के अनुसार कुछ स्थितियों में यह  रत्न पहना जा सकता है। हालांकि मेष, कर्क और वृश्चिक वालों को पन्ना गलती से भी नहीं पहनना चाहिए। विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए यह खासतौर पर बहुत शुभ साबित होता है

कब पहनना चाहिए नीलम

Natural Neelam Unheated & Untreated

 नीलम रत्न को बहुत सोच-समझकर और ज्योतिष की सलाह पर ही धारण करना चाहिए, क्योंकि कई स्थितियों में इसके परिणाम उल्टे भी हो सकते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को गरीबी का सामना करना पड़ता है। नीलम उन्हीं लोगों को यह रत्न धारण करना चाहिए, जिनकी कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में हो। खासकर सिंह लग्न वालों को नीलम रत्न धारण नहीं करना चाहिए।

कौन पहनते हैं गोमेद

GOMED

गोमेद रत्न को राहु का रत्न माना जाता है। यह रत्न उसी व्यक्ति को धारण करने की सलाह दी जाती है, जिनकी राशि या लग्न भाव वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ में हो। इसे अधिकतर राजनीतिज्ञ, जासूसी, जुआ, सट्टा खेलने वाले तथा तंत्र या मंत्र विद्या से जुड़े व्यक्ति पहनते हैं।

किन राशियों के लिए मना है माणिक्य

माणिक

माणिक्य रत्न का संबंध सूर्य ग्रह से माना जाता है, इसलिए सूर्य से संबंधित समस्याओं के लिए इस  रत्न को धारण करना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, जिनकी राशि या लग्न सिंह, मेष, वृश्चिक, कर्क और धनु है, उनके लिए माणिक्य  रत्न धारण करना शुभ होता है। कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले जातकों को माणिक्य नहीं पहनना चाहिए।

मोती पहनने के लाभ

मोती

मोती चंद्रमा का रत्न है। इसे धारण करने से मन की समस्याओं में आराम मिलता है। लेकिन वृष, मिथुन, कन्या और मकर राशि के लोगों को बिना ज्योतिष सलाह के मोती नहीं पहनना चाहिए। हालांकि, मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न के लिए मोती धारण करना अत्यंत लाभदायक होता है।मोती का संबंध सीधे चंद्रमा से माना जाता है। ये पवित्रता, सुंदरता, सुरक्षा और प्यार का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्या आ रही हैं या फिर पति और पत्नी को एक साथ रहने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इस मोती को धारण करने से आपको लाभ हो सकता है। साथ ही आपके वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

किन्हें पहनना चाहिए वैदूर्य /CAT EYE

वैदूर्य

वैदूर्य केतु का रत्न होता है। इसे लहसुनिया रत्न भी कहा जाता है। अगर कुंडली में केतु अनुकूल हो तभी इसे धारण करें। ज्योतिष के अनुसार, वृषभ, मकर, तुला, कुंभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए लहसुनिया रत्न पहनना शुभ होता है।

मूंगा किस ग्रह से है संबंधित

MOONGA /मूंगा

 रत्न मूंगा लाल या नारंगी रंग का होता है। मेष राशि वालों का स्वामी मंगल है। ऐसे में इस राशि के लोग मूंगा धारण कर सकते हैं। इसके साथ ही वृश्चिक राशि वाले भी इस  रत्न को पहन सकते हैं, लेकिन कन्या और मिथुन लग्न वालों को यह रत्न धारण करने से बचना चाहिए।

STONES FOR LOVE LIFE
LOVE STONES राशि-रत्न-gemstones-love-stone

Best Gemstones For Marriage And Love: मनुष्य के जीवन से जुड़ी हर प्रकार की समस्या का समाधान रत्न शास्त्र में मिल जाता है। यही वजह है कि रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।

  • ज्योतिष में रत्नों और आभूषणों का एक खास स्थान होता है। मान्यता है कि तकदीर को संवारने में रत्नों की अहम भूमिका मानी जाती है। रत्न शास्त्र में ऐसे बहुत से रत्नों के बारे में बताया गया है, जो व्यक्ति की कुंडली में कमजोर ग्रह को मजबूत करने का काम करते हैं। कहा जाता है कि मनुष्य के जीवन से जुड़ी हर प्रकार की समस्या का समाधान रत्न शास्त्र में मिल जाता है। यही वजह है कि रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको 5 ऐसे रत्नों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्यार और रिश्ते में चल रही समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये रत्न…
मोती
  • मोती का संबंध सीधे चंद्रमा से माना जाता है। ये पवित्रता, सुंदरता, सुरक्षा और प्यार का प्रतीक माना जाता है। यदि आपके वैवाहिक जीवन में समस्या आ रही हैं या फिर पति और पत्नी को एक साथ रहने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इस मोती को धारण करने से आपको लाभ हो सकता है। साथ ही आपके वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
PUKHRAJ
  • पुखराज को धारण करने से शादीशुदा जीवन की सारी समस्याएं दूर होती हैं। वहीं अविवाहित लोग इसे पहनें तो उनके शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं। जो भी एक अच्छे पार्टनर की तलाश में है वह इसे पहन सकता है।
माणिक
  • ये एक बेहद चमकीला स्टोन होता है। ज्योतिष के अनुसार प्यार और शादी के मामले में ये स्टोन बहुत फायदेमंद होता है। इस रत्न को पहनने से रिश्ते में मजबूती आती है। ये रत्न प्यार, उत्साह, जुनून और प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है।
गुलाबी स्फटिक
  • गुलाबी स्फटिक कीमती रत्नों में से एक है। ये रत्न आपके जीवन में प्यार के रंग भर देता है, इस वजह से इसे लव स्टोन भी कहा जाता है। इस रत्न को पहनने से विवाह और प्रेम जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।  
चंद्रकांत मणि / MOON STONE
  • मून स्टोन को चंद्रकांत मणि भी कहा जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार इसको पहनने से आपके रिश्ते में हर प्रकार के विवाद और झगड़े खत्म होते हैं। पति-पत्नी के बीच में प्यार व विश्वास बढ़ता है। वहीं यदि आप प्यार के मामले में खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं तो आपको चंद्रकांत मणि रत्न जरूर धारण करना चाहिए।  

Disclaimer:

निर्जला एकादशी 18 June 2024-हमारा संपर्क कार्यालय
Nirjala Ekadashi 2024: आने वाला है निर्जला एकादशीNirjala Ekadashi 2024: आने वाला है निर्जला एकादशी व्रत, नोट करें डेट और जानें पूजा की सही विधि व्रत, नोट करें डेट और जानें पूजा की सही विधि

CONTACT DETAILS

“New Opportunity for you”

 

यह राधे रमण वैदिक ज्योतिष केंद्र है

हमरे यहाँ दो प्रख्यात ज्योतिष द्वारा आपकी परेशानियों का समाधान करा जाता है |

हमारे ज्योतिषियों का परिचय इस प्रकार है –

१-
श्रीमती ऋचा शर्मा (विख्यात ज्योतिषाचार्य)
BVJS, बनारस (भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम, बनारस)
6500 + कुंडली परामर्श और सही समाधान
संपर्क: +918699596518

२-
दीपविकास शर्मा (ज्योतिषाचार्य, अंक ज्योतिष, वास्तु सलाहकार)
BVJS, बनारस (भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम, बनारस), VS (दिल्ली), TN (महाराष्ट्र), VJ (जयपुर)
3100 + परामर्श तथा समाधान, 1000 +वास्तु सामधान, 1000 +अंक ज्योतिषपरामर्श
संपर्क: +919805307765

हमारे यहाँ निम्नलिखित प्रकार की समस्याओं का समाधान करा जाता है –

1-ज्योतिष समाधान

  • मैच-मेकिंग
  • विवाह, प्रेम विवाह
  • व्यापार
    करियर
  • स्वास्थ्य
  • चाइल्ड
  • स्वास्थ
  • विदेश में वसना
  • प्रेम से संबंधित

2-अंक ज्योतिष समाधान-

  • फ़ोन Numerology
  • नाम सही करना
  • व्यापार साझेदारी
  • प्रेम साझेदारी
  • व्यापार का चुनाव
  • करियर का चुनाव
  • जॉब का चुनाव
  • शुभ नंबर वाला व्यक्ति
  • शुभ नंबर
  • शुभ रंग

3-वास्तु समाधान-

  • घर का वास्तु
  • इंडस्ट्रीज का वास्तु
  • ऑफिस या दुकान का वास्तु
  • प्लाट का वास्तु
  • वास्तु के समाधान
  • वास्तु Visit
  • वास्तु Projects

हमारा संपर्क कार्यालय नंबर: 6, पहली मंजिल, ओमैक्स पार्कवुड एपार्टमेंट्स के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, चक्कन रोड, बद्दी, हिमाचल -173205

मिलने का समय:

सोमवार से शनिवार- 11:00 से 14:00 और 18:00 से 20:00 बजे।
रविवार- 11:00 से 14:00 बजे।

 

Whatsapp से  जुड़ने के लिए click  करें |

<Follow ⇒ Radheraman Vedic Astrology Center to get,<Success> and avoid <Obstacles> in your life >

यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रहा है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। यह बर्थचार्ट या कुंडली के अनुसार नहीं है। यहां यह बताना जरूरी है किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ (श्रीमती ऋचा शर्मा -ज्योतिषाचार्य) से सलाह लें. पत्राचार के माध्यम से- 

Scroll to Top